कमजोर – 4
हरियाली की गोद में अकेलापन
संघन वनों के बीच एक विशाल आम के पेड़ के पास नन्हा, भोला-भाला खरगोश रहता था। उसकी मखमली सफ़ेद रंगत, चमकती लाल आँखें और काँपते गुलाबी कान उसकी सरलता की गवाही देते थे।
वह पूरे दिन अकेले ही उछल-कूद करता और हरी घास चरता था।
जंगल में उसका कोई संगी-साथी नहीं था, सिवाय ‘लोमड़ी दीदी’ के।
पड़ोसी जंगल में रहने वाली लोमड़ी दीदी हर तीसरे-चौथे दिन उसका हाल जानने आतीं।
उनके आते ही खरगोश के चेहरे पर अद्भुत खुशी छा जाती, और उनके जाते ही उसकी आँखें उदासी से भर जाती थीं।
एक दिन एक शरारती बंदर उस शांत जंगल में आया। वह पेड़ पर चढ़कर आम खाने लगा और नीचे बैठे खरगोश को तंग करने के लिए भारी गुठली फेंककर मारी। फिर एक के बाद एक गुठली खरगोश को मरने लगा। कमजोर खरगोश डर रहा था
लेकिन निशाना साधते समय उसका पैर फिसल गया और वह धड़ाम से ज़मीन पर आ गिरा। कमर में तेज़ दर्द होने पर बंदर चीखने लगा।
जब जंगल के अन्य जानवर वहाँ इकट्ठा हुए, तो चालाक बंदर ने झूठी हमदर्दी बटोरने के लिए खरगोश की तरफ उंगली उठाई और झूठ बोला कि इसी ने उसे धक्का दिया है।
मासूम खरगोश डर से काँपते हुए अपनी बेगुनाही की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।
खरगोश का दिल धड़कने लगा वह ईश्वर से प्रार्थना करने लगा मेरी रक्षा करो।
तभी वहाँ बुद्धिमान लोमड़ी दीदी का आगमन हुआ।
उन्होंने पूरी बात शांति से सुनी और माजरा समझ गईं। उन्होंने अपनी पारखी नज़र से भाँप लिया कि इतना छोटा खरगोश इतनी भारी गुठली ऊपर फेंक ही नहीं सकता। यह चालाक शरारती बंदर झुठ बोल रहा है।
न्याय करने के लिए, लोमड़ी दीदी ने पहले बंदर को वापस उसी डाल पर बैठने को कहा।
फिर उन्होंने नन्हे खरगोश को बुलाकर ज़मीन से वही भारी गुठली उठाई और ऊपर बैठे बंदर की तरफ फेंकने को कहा।
खरगोश ने अपनी पूरी ताकत लगाकर गुठली ऊपर फेंकी, लेकिन वह महज़ कुछ इंच हवा में उछलकर वापस ज़मीन पर आ गिरी।
उसकी शारीरिक क्षमता इतनी नहीं थी कि वह गुठली को पेड़ की ऊँचाई तक पहुँचा सके।
यह देखते ही सभी जानवरों की आँखें खुल गईं और उन्हें बंदर के झूठ का अहसास हो गया।
वातावरण में जानवरों के ठहाके गूँज उठे। बेनकाब हुआ बंदर घबराकर खिसियानी हँसी हँसा और जान बचाने के लिए वहाँ से सरपट भाग निकला उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बंदर के भाग जाने के बाद सबने खरगोश से माफी माँगी। लोमड़ी दीदी ने आगे बढ़कर नन्हे खरगोश के आँसू पोंछे और उसे प्यार से अपनी पीठ पर बिठाकर अपने साथ सुरक्षित जंगल ले चलीं। अब वह अकेला नहीं था। उसे सच्चा साथी मिल गया था।
कहानी की सीख: इस कहानी से यह संदेश मिलता है कि असहाय या कमजोर का शोषण करने के बजाय उसकी रक्षा करनी चाहिए। साथ ही, झूठ और चालाकी का पर्दाफाश बुद्धिमत्ता के आगे एक न एक दिन अवश्य होता है। और बिना प्रमाण के जीवन में फैसला नहीं लेना चाहिए ।
Swipe left/right or tap the sides to turn pages