**अजेय – 14**
—
वह चेहरा किसी और का नहीं… बिल्कुल लंदन से आ रहे राघव का ही चेहरा था!
फ्लाइट में बैठे राघव के दिल में अचानक एक अजीब सी हलचल हुई..
पहले कभी न महसूस हुई एक पॉजिटिव वाइब्रेशन उसके पूरे शरीर में दौड़ गई.. उसने खिड़की के बाहर काले आसमान को देखते हुए मन ही मन सोचा,
“कौन हो तुम? मेरे लिए इंतज़ार क्यों कर रही हो? आई एम कमिंग फॉर यू बेब (मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूँ)…. हमारे बीच के इस 800 साल पुराने श्राप को, उस सीक्रेट को खत्म करने के लिए आई एम कमिंग (मैं आ रहा हूँ)!”