**अजेय – 19**
—
“वे मेरी क्रिएटिविटी और मेरे टैलेंट को देखकर तालियां बजा रहे हैं…
लेकिन वे नहीं जानते कि यह एक भयानक कैदखाना है जिसने मेरे मन और मेरी आत्मा को सदियों से बांध रखा है..” यह सोचते हुए..
बाहर से बेहद आधुनिक (अल्ट्रा-मॉडर्न), और किसी के आगे न झुकने वाले अल्टीमेट एटीट्यूड के साथ जीने वाली इस सिया के अंदर…
आज रात एक अजीब सा एकांत, और एक अनजाना सा डर पूरी तरह छा गया था। सिया धीरे से खिड़की के पास से हटी.. और अपने कमरे से अटैच.. आर्ट रूम में चली गई।