New Katha Varnika is now on Google Play — read original stories on your phone. Learn more
अजेय – 4
अजेय 9 min read

अजेय – 4

**अजेय – 4**

 

—

 

वहाँ सबके बीच बैठे प्रोफेसर कार्लिसन ने अपना रीडिंग ग्लास ठीक करते हुए राघव की ओर बहुत दिलचस्पी से देखा..

 

उसके मेंटर के रूप में.. उसने जो कुछ भी हासिल किया था, उसके लिए वे एक मार्गदर्शक थे..

 

ऐसे में उन्हें राघव को आ रहे उस सपने के बारे में कितना पता होगा..??

 

राघव के प्रेजेंटेशन देने का तरीका किसी लेक्चर जैसा नहीं, बल्कि किसी अनसुलझे मिस्ट्री क्राइम सीन को डिकोड करने वाले थ्रिलर जैसा लग रहा था..

 

राघव ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए… अपनी आँखों से ही जैसे अपने आस-पास मौजूद लोगों को कमांड करते हुए.. कहा..

 

“मेरे रिसर्च पेपर का सारांश सिर्फ एक है..”

 

*”हिस्ट्री इज़ नॉट जस्ट अबाउट व्हाट इज़ रिटेन ऑन पेपर्स, जेंटलमेन.. इट्स आल्सो रिटेन इन ब्लड, एंड हिडन इन रॉक्स, वेटिंग फॉर द राइट हैंड टू अनकवर इट..”*

(इतिहास केवल पन्नों पर लिखा जाने वाला नहीं है… यह खून से लिखा जाता है। यह चट्टानों के सीने में छिपा होता है। इसे बाहर निकालने के लिए एक सही हाथ की जरूरत होती है..)

 

“तब तक वह सिर्फ एक अफवाह होती है, या एक काल्पनिक कहानी! बस!” कहते हुए.. राघव ने अपने फाइनल पीएचडी थीसिस प्रेजेंटेशन को बहुत कूल तरीके से खत्म किया..

 

कुछ पलों के लिए उस ऑडिटोरियम में पिन-ड्रॉप साइलेंस छा गया.. उसके बाद, सबसे पहले प्रोफेसर मेरिना ने खड़े होकर तालियां बजाना शुरू किया..

 

अगले ही पल, हॉल में मौजूद सभी प्रोफेसर्स और रिसर्चर्स एक साथ खड़े हो गए..

 

**”स्टैंडिंग ओवेशन!”**

 

लंदन यूनिवर्सिटी के इतिहास में किसी इंडियन आर्कियोलॉजिस्ट को इतना अभूतपूर्व सम्मान मिलना, यह पहली बार था..

 

तालियों की गड़गड़ाहट से वह पूरा विंटेज हॉल गूंज उठा..

 

राघव के होठों पर उसकी अपनी कूल, सिग्नेचर स्माइल धीरे से तैर गई.. सिर थोड़ा झुकाकर, बहुत स्टाइलिश तरीके से राघव ने सबको थैंक्स कहा…

 

लेकिन, उस मुस्कान के पीछे, उस कॉन्फिडेंस के पीछे एक गहरा खालीपन छिपा था.. आस-पास इतने लोग तालियां बजा रहे थे, पर उसका माइंड उस हॉल में नहीं था.. उसकी नजरें शून्य में देख रही थीं..

 

उसके चेहरे पर एक अजीब सी कमी, एक इनकम्प्लीट फीलिंग थी। यह सक्सेस, ये तालियां, यह लंदन की लाइफ… जैसे ये सब उसे नहीं चाहिए, उसका मूड कुछ ऐसा ही था..

 

राघव जब स्टेज से नीचे उतर रहा था, तो सारे प्रोफेसर्स उसके पास आकर हैंडशेक करते हुए उसे बधाई दे रहे थे..

 

“ब्रिलियंट, राघव!” एक ने कहा,

तो “फिनोमेनल थीसिस!” कहकर दूसरे ने तारीफ की..

 

राघव उन सबको मैकेनिकली रेस्पॉन्ड करते हुए, अपना आईपैड और नोट्स लेकर मेन एग्जिट की तरफ चलने लगा..

 

ठीक तभी स्क्रीन पर वह सस्पेंस एलिमेंट प्ले हुआ.. राघव स्टेज से उतर कर जा रहा था, पर पीछे की मेन प्रोजेक्टर स्क्रीन अभी ऑफ नहीं हुई थी.. जबकि उसकी प्रेजेंटेशन की सारी स्लाइड्स खत्म हो चुकी थीं..

 

फिर भी, लास्ट स्लाइड के बाद, ब्लिंक हो रही ब्लैंक स्क्रीन पर एक अजीब सी इमेज अटैच थी.. वह एक प्राचीन, आधा टूटा हुआ सिंबल था..

 

देखने में वह एक पावरफुल तलवार के चारों ओर कालसर्प लिपटे होने जैसा एक अजीब चिन्ह था..

 

उसके नीचे तीन अक्षरों वाली प्राचीन भारतीय लिपि ब्लर नजर आ रही थी… उसे देखकर प्रोफेसर कार्लिसन शक भरी निगाहों से देखने लगे..

 

तब तक.. राघव के सेमिनार को सीक्रेटली रिकॉर्ड कर रहे प्रोफेसर विलियम्स आश्चर्य और ‘कुछ बड़ा हासिल कर लेने’ के गर्व से उसे देख रहे थे..

 

हॉल में मौजूद कुछ स्टूडेंट्स ने उस स्क्रीन को देखा, और यह सोचकर कि वह भी राघव की रिसर्च का कोई पार्ट होगा, उसकी फोटोज लेना शुरू कर दिया..

 

लेकिन सच तो यह था कि… वह सिंबल किसी प्राचीन किताब या किसी म्यूजियम में मिला हुआ कोई रिकॉर्ड नहीं था…

 

जैसा कि प्रोफेसर विलियम्स को बताया गया था, वह राघव की कल्पनाओं से निकली, उसकी डायरी में पेंसिल से रफली बनाई गई उस तलवार का स्केच था..

 

उसे स्कैन करके, एक्सीडेंटली इस प्रेजेंटेशन फोल्डर में सेव कर दिया गया था.. राघव के बिना जाने..

 

—

 

प्रेजेंटेशन कम्प्लीट होने के बाद.. राघव कॉरिडोर में चलते हुए आ रहा था… खिड़की से आती ठंडी हवा.. ख्यालों में खोए राघव के चेहरे को छू कर गुजरी..

 

राघव.. ब्लेजर की जेब में हाथ डाले चल रहा था, और उसके माइंड में फिर से वही अजीब खयाल एक लूप की तरह घूमने लगे…

 

* मेरे द्वारा बनाया गया वह सिंबल क्या है??

* क्या मेरे सपने में आने वाली चीजें सच में घटी हुई घटनाएं हैं??

* दिन-ब-दिन मेरा दिमाग उसी तरफ इतना क्यों खिंचता जा रहा है..??

* क्या प्रोफेसर विलियम्स ने जो कहा वह सच है.. या फिर वह मेरे सपनों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है..

* वह जिस मिस्ट्री को तीस सालों से ढूंढ रहा है.. वह तलवार बार-बार मेरे सपनों में क्यों आती है.. इज देयर एनी वन ट्रैपिंग माय माइंड… (क्या कोई मेरे दिमाग को ट्रैप कर रहा है…)

 

…राघव के मन में ऐसे सवालों का सिलसिला शुरू हो गया..

 

अपनी प्रेजेंटेशन के हिट होने की खुशी से ज्यादा, अपने अंदर मौजूद उस मिस्ट्री को कैसे सॉल्व किया जाए, यह तड़प उसके एटीट्यूड और उसकी आँखों में साफ झलक रही थी..

 

राघव ने बहुत तेजी से, अपने पर्सनल केबिन की ओर कदम बढ़ाए.. उसकी उस चाल में एक डिटरमिनेशन था। साइंस और लॉजिक को मानने वाला यह मॉडर्न माइंड, उस पल, अपने पीछे पड़ी एक अनजान अदृश्य शक्ति के साथ माइंड गेम खेलने के लिए रेडी होता हुआ लग रहा था….

 

लंदन यूनिवर्सिटी के अंदर के सभी कॉरिडोर्स सन्नाटे में डूब गए थे.. क्लासेज खत्म होने की वजह से सारे स्टूडेंट्स जा चुके थे..

 

कॉरिडोर के आखिर में स्थित राघव की पर्सनल रिसर्च लैब में अभी भी रोशनी थी। उस रूम में कदम रखते ही यह डाउट होना लाजमी था कि क्या हम किसी मॉडर्न साइंटिस्ट की लैब में आ गए हैं या किसी प्राचीन साम्राज्य के किसी खुफिया कमरे में..

 

एक तरफ अत्याधुनिक लैपटॉप्स और हाई-रेजोल्यूशन मॉनिटर्स डिजिटल डेटा डिस्प्ले कर रहे थे…

 

तो दूसरी तरफ दीवारों पर सदियों पुराने हाथ से बने मैप्स, खुदाई में मिले कुछ पुराने पत्थरों के अवशेष और धूल फांकती पुरानी पांडुलिपियों की कॉपियां सजी हुई थीं..

 

पूरे रूम में सेमी-डार्क एटमॉस्फेयर था। केवल लैपटॉप स्क्रीन से आ रही वह ब्लू-व्हाइट रेडिएशन लाइट ही राघव के चेहरे पर पड़ रही थी..

 

थकान से चूर राघव ने अपना ब्लेजर उतार कर एक तरफ फेंक दिया। शर्ट की स्लीव्स को कोहनियों तक फोल्ड किया और थककर रूम के बीचों-बीच रखे मुलायम सोफे पर लेट गया..

 

आज के प्रेजेंटेशन की सक्सेस, प्रोफेसर्स का एप्रिसिएशन… ये सब चीजें उसके माइंड से कब की डिलीट हो चुकी थीं।

 

प्रोफेसर विलियम्स की कही बातें और प्रेजेंटेशन के आखिर में स्क्रीन पर ब्लिंक हुआ वह ‘तलवार’ का सिंबल ही उसकी आँखों के सामने घूम रहा था..

 

राघव की आँखें भारी हो रही थीं.. उसका दिमाग आराम चाहता था… उन्हीं ख्यालों के साथ.. राघव ने धीरे से अपनी आँखें मूंद लीं..

 

बस! अगले ही पल… उसका कॉन्शियसनेस लंदन की लैब से अचानक कहीं दूर छिटक गया..

 

@@

 

समय पीछे की ओर दौड़ा.. सदियों की दूरी को उसने एक पल में पार कर लिया। राघव के दिमाग में विजुअल्स बाढ़ की तरह उमड़ पड़े..

 

लैब का सन्नाटा गायब हो गया, और कान फोड़ देने वाली आवाजें शुरू हो गईं.. राघव की आँखों की पुतलियों के पीछे एक दृश्य तैरने लगा..

 

हाँ.. वह एक बहुत बड़ा युद्ध का माहौल था! युद्धभूमि में घोड़ों की कर्कश हिनहिनाहट, हाथियों की चिंघाड़ और एक-दूसरे से जोर से टकराती सैकड़ों तलवारों की आवाजें उसके दिमाग में गूंज रही थीं..

 

तभी एक और दृश्य… वह एक घनी अंधेरी रात थी। आसमान में काले बादल छाए हुए थे..

 

उस अंधेरे को चीरते हुए एक पुराने जमाने के किले की बुर्जियों पर आग धधक रही थी.. उन मशालों की रोशनी में खून नदियों की तरह बह रहा था..

 

पूरी जमीन पर लाशों का ढेर लगा था.. कोई क्रूर सा आदमी… शरीर पर लोहे का कवच पहने, हाथ में खून से लथपथ एक पावरफुल तलवार लिए राघव की तरफ तेजी से दौड़ता हुआ आ रहा था..

 

उस आदमी की आँखों में राक्षसी आनंद और क्रूरता साफ दिख रही थी। उसके पीछे सैकड़ों सैनिक पीछा करते हुए आ रहे थे..

 

वहाँ एक भयानक नरसंहार हो रहा था.. अचानक खून की कुछ बूंदें छिटककर एक पुरानी चट्टान पर गिरीं.. अगले ही पल, अपार शक्तियों और दैवीय रोशनी से भरी एक पावरफुल तलवार… जमीन में जोर से धंस गई..

 

उस तलवार के हैंडल पर बिल्कुल वही सिंबल था… राघव ने लैब में जो शेर का चिह्न बनाया था! जैसे ही वह तलवार जमीन में धंसी, एक बड़ी सी प्रकाश की किरण आसमान की ओर उठी..

 

ठीक उसी ब्राइट लाइट के बीच से… एक खूबसूरत लड़की का चेहरा ब्लर सा विज़ुअलाइज़ हुआ..

 

वह पारंपरिक प्राचीन राजकुमारी के कपड़ों में थी। उसका पूरा चेहरा पसीने की बूंदों से भीगा था.. माथे का सिंदूर मिट चुका था..

 

लेकिन उसकी आँखें… वे अद्भुत थीं। उन आँखों में मौत का डर नहीं था, बल्कि राघव के लिए तड़प, बिछड़ने की एक अंतहीन वेदना, और सदियों का प्यार साफ झलक रहा था..

 

उसके शरीर से खून बह रहा था, लेकिन उसकी नजरें राघव से नहीं हट रही थीं। उसने धीरे से अपने होंठ हिलाए..

 

“राघवा…” कहकर पुकारती उसकी उस पुकार में जो तड़प और दर्द था, उसने राघव का दिल निचोड़ कर रख दिया.. राघव की आँखों से, उसे बिना पता चले, आँसू छलक पड़े..!!

 

@@@

 

**क्रमशः… (ᴛᴏ ʙᴇ ᴄᴏɴᴛɪɴᴜᴇᴅ…)**