**अजेय – 10**
—
राघव इंडिया सिर्फ किसी रिसर्च पेपर के लिए या किसी वेकेशन के लिए नहीं जा रहा था। वह उस सपने के रहस्य को सुलझाने जा रहा था, जो उसे हर रात सोने नहीं देता था..
‘I am not searching for history, history is pulling me back,’ (मैं इतिहास को नहीं खोज रहा हूँ, इतिहास मुझे वापस खींच रहा है) ऐसा लगा जैसे उसकी अंतरात्मा उसे यह बता रही हो..
लाउंज के अंदर का माहौल बहुत शांत और क्लासी था। राघव ने खिड़की के पास वाला एक सोफा चुना और बैठ गया। बाहर रनवे पर टेकऑफ़ हो रही फ्लाइट्स को वह देख रहा था…
तभी एक वेटर ने लाकर ब्लैक कॉफी का कप टेबल पर रखा, और उसने अपना आईपैड ओपन किया..