**अजेय – 11**
—
उस बुक स्टोर की शांति में उसकी आवाज़ बहुत ही इंटेंस (गहरी) लग रही थी… “तुम जिसे हर रोज़ आने वाला एक आम सपना समझ रहे हो… वह तुम्हारा भ्रम नहीं है राघव..
वह तुम्हारा भविष्य, और इस दुनिया को बदलने वाला एक भयानक सच है! समय अपना चक्र (सर्कल) पूरा करने के लिए तुम्हें फिर से वापस बुला रहा है। तुम्हारे कदम तुम्हारी जन्मभूमि की ओर पड़ रहे हैं।” इस बार उसने बहुत स्पष्ट रूप से कहा..
उसके मुँह से अपना नाम ‘राघव’ सुनते ही उसकी रीढ़ में एक अजीब सी सिहरन दौड़ गई। लंदन में पले-बढ़े एक टॉप प्रोफेसर का नाम…
इस औरत को कैसे पता चला? और वह भी उसके जन्म के मूल के बारे में.. वह तो लंदन में ही पैदा हुआ और पला-बढ़ा है न, यह सोचते हुए.. राघव कुछ पूछने ही वाला था कि..