**अजेय – 103**
“हाँ… बेबी, कल ही हमारी टीम लंदन और हैदराबाद दोनों जगहों पर ‘फाउंडेशन लैब्स’ के निर्माण का काम शुरू करने जा रही है।”
“हमारा यह नया सफर अब एक बिल्कुल नए और शानदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है, सिया!”—राघव ने बहुत ही पक्के और मजबूत स्वर में कहा।
सिया ने अपनी पीठ को राघव के चौड़े सीने से टिका दिया, और उसके दोनों हाथों के ऊपर अपना हाथ रखकर कसकर उसे थाम लिया।
सिया और राघव की वे सोच—और वह प्राचीन विज्ञान—दोनों मिलकर आज चिकित्सा की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत कर चुके थे।
—