**अजेय – 41**
वहाँ सड़क पूरी तरह खत्म हो चुकी थी। चारों तरफ ऊँचे-ऊँचे पहाड़ थे, और उनके बीच से एक बहुत बड़ा झरना पूरी ताकत और भयानक शोर के साथ नीचे गिर रहा था।
उस झरने के पानी की छींटें हवा में मिलकर पूरे इलाके में एक अजीब सा और डरावना कोहरा पैदा कर रहे थे।
राघव ने जैसे ही जीप का इंजन बंद किया… राघव और सिया दोनों नीचे उतर आए। वह झरने की आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था मानो कोई किसी की बात सुन ही न पाए!
राघव ने उस झरने के पीछे बनी हुई पथरीली गुफा की तरफ देखा। उसके हाथ में मौजूद वह काकतीय सिक्का अब अत्यधिक गर्मी से लाल रंग का होते हुए सिग्नल देना शुरू कर चुका था।
सिया ने तुरंत राघव का हाथ कसकर पकड़ लिया। उसकी आँखें उस झरने के पीछे के अँधेरे की गहराई में टकटकी लगाकर देख रही थीं।