**अजेय – 55**
“उसका नाम विक्रम है!”—’विक्रम’ का नाम सुनते ही सिया का दिल एक पल के लिए थम गया।
वह नाम सुनते ही उसके दिमाग में एक बार फिर 12वीं शताब्दी के दुश्मन राज्य के राजा विक्रमादित्य चौहान का चेहरा कौंध गया।
“विक्रम? वह कौन है?”—राघव ने पूछा।
“वह एक इंटरनेशनल एंटीक्विटी स्मगलर (पुराने सामानों और ऐतिहासिक मूर्तियों को चोरी-छिपे विदेशों में बेचने वाला शख्स) है, सर! ऊपर से बड़ा बिजनेस मैन दिखता है, लेकिन अंदर से एक खतरनाक क्रिमिनल है,”—शंकर ने दबी जुबान में राज खोल दिया…
“इन जंगलों में मिलने वाली पुरानी मूर्तियाँ, शिलालेख और कीमती सामान चुराकर विदेशों में बेचना उसका मुख्य बिजनेस है।”