**अजेय – 95**
“तुम दोनों के परिवार अलग हैं… और सिर्फ पिछले जन्म के किसी रिश्ते की वजह से तुम दोनों एक हो गए हो—क्या तुम लोग यही सोचते आए थे?”
“कि लंदन में बसा रामभूपाल रायल का परिवार अलग है, और दिल्ली में रहने वाला माधव रायल का परिवार बिल्कुल अलग है?”
“यही ना कि राघव एक लंदन का रिसर्चर है, और सिया दिल्ली की एक आर्टिस्ट?”—माधव रायल ने मुस्कुराते हुए पूछा।
राघव ने अपनी हँसी छिपाते हुए खुद को गंभीर किया—सिया ने भी हैरानी से सिर हिलाया।
*”लेकिन यह सिर्फ आधी सच्चाई है!”*—रामभूपाल रायल आगे बढ़ते हुए बोले—