**अजेय – 97**
सिहा की हथेली के एक हिस्से पर राघव और उसका वह खूबसूरत चित्र उकेरा जा रहा था—तो दूसरे हिस्से में उस प्राचीन काल के वीर राघवराय और मैथिली देवी के मिलन का वह दृश्य खूबसूरती से रंगा जा रहा था।
और दूसरी तरफ…
राघव एक शाही कुर्ता और नेहरू जैकेट पहने हुए, अपनी उस लंदन वाली रॉयल पर्सनालिटी के साथ हॉल के बीचों-बीच खड़े होकर मेहमानों का स्वागत कर रहा था—
लेकिन उसकी वे आँखें हर एक सेकंड में सिर्फ और सिर्फ सिया के चेहरे पर ही टिकी हुई थीं!
राघव आहिस्ता से अपनी मम्मी सौम्या देवी और आंटी वसुंधरा देवी की नजरों से बचकर उस मसनद के पीछे जा पहुँचा जहाँ सिया बैठी हुई थी।