**अजेय – 21**
—
सिया को देखने के लिए मन ज़िद कर रहा था.. बहुत मुश्किल से उसके पास तक जाकर वापस लौटा राघव..
रात हो चुकी थी.. और ऊपर से.. जितनी जल्दी हो सके अहोबिलम पहुँचने की जल्दी और जेट लैग.. बदले हुए मौसम से थोड़ा परेशान राघव.. पास ही के एक फाइव-स्टार होटल में एक रात रुकने का फैसला करता है..
रूम पहुँचने के बाद राघव को कुछ खाने का मन नहीं किया तो उसने डिनर स्किप कर दिया.. और ब्लैक कॉफी ऑर्डर करके फ्रेश होने चला गया..
इस बीच कॉफी आ गई.. तैयार होकर वह सोचने लगा.. पास्ट (अतीत) में मौजूद वह लड़की.. और..