**अजेय – 22**
—
राघव अपनी लेदर जैकेट सेट करते हुए फूड कोर्ट के एंट्रेंस की तरफ बढ़ा..
सिया ने भी अपने गॉगल्स पहने, थार जीप का दरवाज़ा लॉक किया और उसी एंट्रेंस की तरफ कदम बढ़ाए..
दोनों के बीच की दूरी सिर्फ कुछ मीटर की ही थी। आस-पास सैकड़ों लोग घूम रहे थे,
लेकिन उन दोनों के शरीर का खून एक-दूसरे को पहचानते हुए बहुत तेज़ी से बहना शुरू हो गया था..