**अजेय – 43**
सिया ने अपना कैमरा नीचे रखा, राघव की तरफ देखा और एक बहुत शांत मुस्कान के साथ बोली—
“राघव… इस जगह पर कोई अजीब सी ताकत है। यहाँ आने के बाद मेरे मन का वह डर, वह न-मेयर (बुरे सपने) का दर्द—सब कुछ गायब हो गया है। बहुत दिनों के बाद मैं इतना सुकून महसूस कर रही हूँ,” उसने बहुत ही नरम आवाज में कहा।
राघव ने सिया की तरफ देखा और बड़े अपनापन से बोला— “क्योंकि… तुम अपने असली घर वापस आई हो, बेबी। इस मंदिर को पिछले जन्म में हम दोनों ने ही बनवाया था।”
राघव और सिया दोनों ही अपने अतीत को याद करने की कोशिश करते हुए पूरे मंदिर में टहलने लगे।
उस मंदिर के प्रांगण में मौजूद वह अजीब सी शांति धीरे-धीरे और भी गहरी होती जा रही थी। आसपास के घने पेड़ों के पत्ते तक नहीं हिल रहे थे।