**अजेय – 44**
उस सपने में जिसका चेहरा कभी नहीं दिखाई देता था, जो सैकड़ों दुश्मनों को काटते हुए उसकी तरफ बढ़ता था—वह पावरफुल योद्धा और कोई नहीं, बल्कि यही राघवा राय है—इस बात का पक्का सबूत उसे मिल चुका था।
उस जन्म में उसने उसे बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की थी।
और इस जन्म में भी वह लंदन से अपनी जड़ें ढूँढते हुए, सिर्फ उसी के लिए इस घने जंगल में आया है…
सिया ने कांपते हुए हाथों से उस काले पत्थर के शिलालेख पर लिखे ‘मैथिली’ नाम को छुआ।
घबराई हुई सिया को देखते हुए राघव बोला— “भय मत करो, बेबी… हम बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। मेरे रिसर्च पेपर्स, उन पुराने शिलालेखों के मैप्स और तुम्हारे पोर्ट्रेट्स—सब कुछ इसी लोकेशन की तरफ इशारा कर रहे हैं।”