**अजेय – 90**
राघव के जिस्म में उस दिव्य शक्ति के विलीन हो जाने के बाद, और वह प्रलयकारी रोशनी शांत होने के ठीक बाद—पास ही खड़ी **सिया** की आँखों से आँसुओं की धारा बह निकली।
आठ सदियों का वह बिछोह… पिछले जन्म का वह अधूरा प्यार… इस जन्म में झेले गए वे मौत के खौफ, लड़ाइयाँ और गहरा दर्द—उस एक पल में खुशी के आंसुओं बनकर पिघल गए।
सिया अब अपने जज्बातों को और ज्यादा नहीं रोक पाई—
**”राघव…!”**—चीखते हुए उसने राघव को कसकर अपनी बाहों में भींच लिया।
राघव की धड़कनों को अपने कान से महसूस करते हुए, उसने अपना सिर उसके सीने पर टिका दिया…