**अजेय – 25**
—
सिया अपने हाथ में मौजूद बैग पकड़कर, रिज़ॉर्ट अटेंडेंट के बताए अनुसार उन सीढ़ियों के दाईं ओर वाले कॉरिडोर से रूम नंबर 105 की तरफ चली गई..
सिया के जाने के कुछ सेकंड बाद ही… राघव वापस कॉरिडोर से लौट आया..
राघव अपने रूम का दरवाज़ा खोलने ही वाला था कि उसे याद आया कि वह अपना बैग रिसेप्शन पर भूल आया है, और वह तुरंत वापस आ गया..
राघव जब वापस आया तो हॉल में सोफा खाली देखकर.. उसने अटेंडेंट से पूछा, “मेरा बैग कहाँ है?”