**अजेय – 34**
राघव की बात सुनकर… सिया एक पल के लिए बिल्कुल ब्लैंक होकर उसे देखती रह गई।
लेकिन अगले ही पल, उसकी हँसती हुई आँखों को देखते हुए सिया की आँखों में जैसे अंगारे सुलगने लगे।
*सच में राघव…*—गुस्से में बड़बड़ाते हुए उसे राघव का वह ताना याद आ गया कि ‘तुम बात का बतंगड़ बना रही हो’।
*इडियट! वह ऐसा कैसे कह सकता है? ज़रा सी भी तमीज नहीं है। क्या यह सच में लंदन रिटर्न की तरह बात कर रहा है?*
*मुझे मंदोदरी कहा उसने…!*—सिया मन ही मन खौल उठी।