New Katha Varnika is now on Google Play — read original stories on your phone. Learn more
अजेय – 47
अजेय Premium 9 min read

अजेय – 47

**अजेय – 47**

 

अगले चित्र में… एक भयानक युद्ध का मैदान बना हुआ था। सैकड़ों घोड़े, हाथी और सैनिक एक-दूसरे पर तलवारों से वार कर रहे थे।

 

उस युद्ध के मैदान का नेतृत्व करते हुए, दुश्मनों के दिलों में खौफ पैदा करने वाला एक युवा योद्धा घोड़े पर सवार बैठा था।

 

उसके हाथ में वही ‘अजेय तलवार’ थी। उसके चेहरे पर अजय शौर्य और आँखों में किसी ढाल जैसी तीव्रता साफ झलक रही थी…

 

राघव ने अपने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी उस योद्धा के चेहरे पर और ज्यादा फोकस कर दी। उस शिल्पकार ने उसे इतनी खूबसूरती से उकेरा था कि…

 

उस योद्धा की भृकुटी (कनबोह) का झुकाव, नाक की बनावट और उसके होठों की वक्रता बिल्कुल साफ दिखाई दे रही थी।

 

Premium Premium reading Full story · from ₹69
Sign in to continue