**अजेय – 53**
बिजनेस वर्ल्ड से सिया की रॉयल आर्ट गैलरी का इन्विटेशन मिलने के बाद… अगले दिन जब विक्रम गैलरी में गया, तो वहाँ सिया के रूप में मैथिली देवी का पुनर्जन्म—
यानी अपना एकतरफा प्यार देखकर… और तभी सिया द्वारा बनाई गई हर एक पेंटिंग, राघव के साथ उसका प्यार और उनके अतीत के रिश्ते को बयां करती हुई देखकर—
सिया द्वारा बनाई गई अजेय तलवार को देखने के बाद विक्रम को एक बात पूरी तरह साफ हो गई थी। जहाँ उसकी अपनी विरासत के जरिए उसे अपने पिछले जन्म के रहस्य पता चल रहे थे…
वहीं राघव और सिया—दोनों को पिछले जन्म की यादें सपनों के जरिए लगातार सता रही थीं।
एक तरफ राघव के लिए रास्ता साफ करते हुए… तो दूसरी तरफ उसे रोकने के लिए एक रिवर्स साइकोलॉजी (उल्टी चाल) का इस्तेमाल करते हुए विक्रम ने—