**अजेय – 61**
जीप के रियर-व्यू मिरर में एक भयानक चमक दिखाई दी… दूर पहाड़ के नीचे वाले मोड़ से…
विक्रम की लैंड क्रूजर कारों की हेडलाइट्स का प्रकाश कोहरे को चीरता हुआ बहुत तेजी से ऊपर आ रहा था! वे भैरव कोना की बॉर्डर में घुस चुके थे।
वे बहुत करीब आ चुके थे… राघव ने एक झटके में गियर बदला और एक्सीलेटर पूरी ताकत से दबा दिया।
—
नल्लामलय के जंगलों की पूर्वी सीमाएँ खत्म होकर… जैसे ही ‘भैरव कोना’ का निषिद्ध (प्राइवेट/प्रतिबंधित) साम्राज्य शुरू हुआ,