**अजेय – 63**
उन मशालों से आ रही गर्माहट ने गुफा की उस पाताल जैसी ठंड को पूरी तरह भगा दिया, और उस जगह को किसी पवित्र यज्ञशाला की तरह बदल दिया।
जब वे मशालें हवा के झोंकों से थिरक रही थीं… तो गुफा की दीवारों पर उकेरी गई पथरीली मूर्तियों की परछाइयाँ भी ऐसी हिलती हुई लग रही थीं मानो वे जिंदा हो उठी हों।
उस सुनहरी रोशनी में गुफा की दीवारों पर उकेरे गए उस जमाने के अजेय साम्राज्य के चित्र सजीव होकर सामने आने लगे…
सिया ने हैरानी से उन दीवारों की तरफ देखा। एक दीवार पर… राजकुमारी मैथिली उसी लहँगा-ओढ़नी को पहनकर पूजा करते हुए नजर आ रही थीं।
दूसरी दीवार पर… युवराज राघव अपने हाथ में ‘अजेय तलवार’ थामे हुए दुश्मनों का संहार करते हुए एक विशाल चित्र में दिख रहे थे।