**अजेय – 66**
आईने के पीछे बनी सुरंग से बाहर निकलकर राघव और सिया के सामने जो सच आया, वह किसी भयानक झटके से कम नहीं था।
ठंडी हवा उनके चेहरों को जरूर छू रही थी, लेकिन वहाँ का माहौल किसी डरावने सन्नाटे में जकड़ा हुआ था।
वे जिस जगह बाहर निकले थे, वह अहहोबिलम के जंगल नहीं थे! बल्कि वह एक बेहद रहस्यमयी और खतरनाक घाटी थी।
वे जिस जगह पर खड़े थे, उसके चारों तरफ सैकड़ों फीट की ऊँचाई पर खड़ी काली पथरीली चट्टानें थीं।
वे पहाड़ इतने ऊँचे थे कि नीचे से देखने पर आसमान सिर्फ एक पतली सी चीर (लकीर) की तरह दिखाई दे रहा था।