**अजेय – 23**
—
इंजन ऑफ करते ही… अचानक जंगल के सन्नाटे ने उसे घेर लिया। सिर्फ पक्षियों की चहचहाहट, बहते पानी की आवाज़, और पेड़ों के पत्तों के हिलने की आवाज़ ही सुनाई दे रही थी..
राघव ने कार का दरवाज़ा खोला और नीचे उतरा। उसके ब्राउन लेदर बूट्स ने अहोबिलम के जंगल की मिट्टी को चूमा… राघव ने एक लंबी साँस ली…
उस हवा ने जैसे उसमें जान फूंक दी हो.. या उसी हवा में उसकी साँसें अटक गई हों, ऐसा महसूस करते हुए.. उसने चारों ओर मौजूद ऊँची पहाड़ियों की तरफ देखा..
ये पहाड़, ये चट्टानें… ये सब बिल्कुल उसके हर रात आने वाले सपने के बैकड्रॉप (पृष्ठभूमि) से मैच हो रहे थे..