**अजेय – 45**
राघव ने तुरंत अपना हाथ उस शिलालेख से हटा लिया। लेकिन वह रोशनी वैसी ही स्थिर उस पत्थर पर टिकी रही। वह धीरे से घुटनों के बल बैठ गया और उस चमकते हुए पत्थर के करीब खिसक गया।
सिया भी राघव के पीछे आकर खड़ी हो गई। “राघव… यह पत्थर बाकी पत्थरों से थोड़ा अलग है। जरा देखो, इस पर कोई डिजाइन बनी हुई है,” सिया नीचे झुककर गौर से देखते हुए बोली।
राघव ने अपनी जेब से एक छोटा ब्रश और क्लीनिंग लिक्विड निकाला। उस पत्थर पर सदियों से जमी हुई मिट्टी और काई को उसने धीरे-धीरे साफ करना शुरू किया…
जैसे-जैसे मिट्टी हटती गई… उस पत्थर पर छिपा हुआ असली रहस्य बाहर आ गया। वह एक बड़ा पथरीला पहेलीनुमा ताला (पज़ल) था।
उस पत्थर पर तीन वृत्त (गोले) उकेरे गए थे। हर वृत्त पर कुछ अजीब निशान और संकेत बने हुए थे।
उन वृत्तों को हाथ से घुमाने के लिए छोटे-छोटे खाँच बने हुए थे।