**अजेय – 85**
राघव विक्रम की तरफ देखते हुए बहुत ही गंभीर और शांत स्वर में बोला—
**”मैंने तुमसे पहले ही कहा था, विक्रम…”**—राघव की उस आवाज में कोई दया या मखौल नहीं था, बल्कि सिर्फ एक अटल सत्य गूँज रहा था…
**”यह ‘अजेय तलवार’ सिर्फ अजेय शाही खून और सिद्धों के संकल्प के आगे ही झुकती है। यह रस-धातु की चेतना से बनी एक जीवित आत्मा है!”**
**”जिसके खून में पवित्रता और दिल में धर्म न हो—अगर वह इसे छूने की गुस्ताखियाँ करे… तो यह अजेय तलवार खुद उसकी जान की आहुति ले लेती है!”**
विक्रम नर्क जैसी पीड़ा से तड़पते हुए, अपनी सफेद पड़ चुकी सूनी आँखों से नीचे खड़े राघव की तरफ देखने लगा…