**अजेय – 83**
उस हॉल के चारों तरफ उनके साम्राज्य के अजेय योद्धाओं की मूर्तियाँ और सिद्धों की रस-विद्या की मुद्राएँ पथरीली दीवारों पर जीवंत कला के साथ उकेरी गई थीं।
उस कमरे का फर्श पूरी तरह काले पत्थरों से सजा हुआ था, लेकिन उन पत्थरों के बीच रस-धातु की पतली नहरों की तरह बहती हुई कोई जटिल प्राचीन मशीन जगमगा रही थी…
लेकिन उस पूरे हॉल की सबसे बड़ी और मुख्य आकर्षण की चीज… उसके ठीक बीचों-बीच मौजूद थी।
उस हॉल के बीचों-बीच पंद्रह फीट की ऊँचाई पर एक विशाल और ऊँचा पथरीला चबूतरा (स्टेज) बना हुआ था।
उस चबूतरे के सबसे ऊपरी हिस्से पर एक बेहद मजबूत, काले रंग की प्राचीन **’उग्र नरसिंह स्वामी की पथरीली वेदी (पीठ)’** स्थापित की गई थी।